Breaking News

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी आदरणीय रेखा वर्मा जी का ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत एवं किया अभिनंदन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, डोईवाला : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रभारी आदरणीय रेखा वर्मा जी के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने पटका पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए कहा कि रेखा वर्मा जी का संगठनात्मक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा जनसेवा के कार्यों में और तेजी आएगी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने वाली पार्टी है और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार एवं संगठन निरंतर विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *