Breaking News

पानीपत से आए श्रद्धालुओं ने भूपतवाला में कराया विशाल भंडारे का आयोजन

कमल कुमार( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में पानीपत से आए श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य सेवा, सद्भावना और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्यों में भाग लिया। प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर भक्ति संगीत और धार्मिक वातावरण ने सभी को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने भी इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों के सेवा भाव की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन संतों के आशीर्वचन एवं भक्तों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *