Breaking News

जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश, श्यामपुर : ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत खदरी ग्राम सभा में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना उन्होंने जहाँ एक ओर बाढ़ सुरक्षा के लिए चैनेलाइजेशन की बात कहते हुए तटबंध टूटने पर चैनेलाइजेशन का काम शुरू किया गया वहीं दूसरी ओर बाढ़ सुरक्षा हेतु 21 लाख रुपये की धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अग्रवाल के अथक प्रयासों से क्षेत्र में बिना किसी मांग के करोड़ों रुपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी उनके आभारी हैं।

वहीं खदरी ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर ने कहा कि डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता पुनः डॉ. अग्रवाल को विधायक बनाने का मन बना चुकी है।

कार्यक्रम में पंचायत सदस्य वीपीन रावत, मंडल महामंत्री पंकज जुगलान, मेदनी रयाल, मोहन रावत, मनीराम रयाल, सुंदरमणी शास्त्री, लाखीराम रतूड़ी, बृजमोहन कंडवाल, चंदन सिंह नेगी, लक्ष्मी पुरवाल, राखी बलूनी, गुड्डी देवी चौहान, उषा जेठूड़ी, संतोषी चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

सोमवती अमावस्या स्नान के बाद हरिद्वार नगर निगम ने रचा स्वच्छता का नया कीर्तिमान, 90 ट्रैक्टर कूड़ा रात 4 बजे तक हटाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित हुए ऐतिहासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *