Breaking News

जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में हुआ Tyre MAFIA DETAILING ZONE का भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार: ज्वालापुर तहसील रोड स्थित सैनी आश्रम के सामने Tyre MAFIA DETAILING ZONE का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

शुभारंभ के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया तथा संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता के साथ वाहन मालिकों को टायर, व्हील केयर, कार डिटेलिंग एवं अन्य ऑटोमोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

प्रतिष्ठान के संचालक एवं ऋषिकेश निवासी अक्षय ग्रोवर ने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं, उचित मूल्य और बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।

शुभारंभ समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया तथा सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *