Breaking News

B H E L में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया । इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार थे ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि योग केवल बीमारियों से बचने का साधन नहीं है, बल्कि यह हर उम्र के लोगों के लिए स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल जीवन जीने का मार्ग है । उन्होंने बताया कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जिसे आज विश्वभर में स्वस्थ जीवनशैली के एक प्रभावी माध्यम के रूप में अपनाया जा रहा है । श्री रंजन कुमार ने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से, योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया

उल्लेखनीय है कि 14 जून को इस आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया था । इस शिविर में योग प्रशिक्षक श्री एल. एस. रावत ने, प्रतिभागियों को अनेक आसनों एवं प्राणायामों का विधिवत अभ्यास कराया ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (ईएम) तथा योग मंडल, बीएचईएल के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राणा सहित अन्य महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में योग साधक आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन योग मंडल, बीएचईएल के सचिव श्री शिव प्रकाश ने किया ।

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *