Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर पूज्य ईश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में ईश्वर आश्रम, शीशम झाड़ी में विधि-विधान से मां गंगा का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने महामंडलेश्वर पूज्य ईश्वर दास जी महाराज के सानिध्य में ईश्वर आश्रम, शीशम झाड़ी में विधि-विधान से मां गंगा का पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो हमें संयम, श्रद्धा एवं आस्था का संदेश देता है। मां गंगा की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना है।

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराएं हमारी संस्कृति की आधारशिला हैं, जिनसे समाज को सकारात्मक ऊर्जा एवं दिशा मिलती है।

ज्ञात हो कि गत दिवस गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भी डॉ. अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती में पंडित वेद प्रकाश शर्मा, पार्षद रीना शर्मा, उषा जोशी एवं अन्य श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

डॉ. अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Check Also

दस नाम आश्रम में श्री लटियाल माता सेवा समिति के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार दस नाम आश्रम में श्री लटियाल माता सेवा समिति के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *