Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गोपाल दास होम्योपैथिक अस्पताल में नवीन एक्स-रे मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश  /ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आम बाग विस्थापित क्षेत्र स्थित गोपाल दास होम्योपैथिक अस्पताल में नवीन एक्स-रे मशीन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने विधिवत रिबन काटकर मशीन का उद्घाटन किया और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

डॉ. अग्रवाल ने हस्पताल द्वारा जनहित में किए गए इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर अस्पताल द्वारा क्षेत्रवासियों को यह आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत प्रशंसनीय कदम है। इससे आम बाग विस्थापित क्षेत्र के लोगों को अब एक्स-रे जैसी जांच के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें समय पर उपचार मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों और संस्थाओं का इस प्रकार आगे आकर जनसेवा में योगदान देना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सरकार जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर संस्थाओं का सहयोग इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाता है।

डॉ. अग्रवाल ने आश्रम प्रबंधन एवं अस्पताल स्टाफ को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की सेवाएं निरंतर जारी रहनी चाहिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ मरीजों की देखभाल करें।

इस अवसर पर दीपक तिवारी, जय कुमार तिवारी, राकेश कुमार, डॉ. संदीप कंडारी, डॉ. प्रवीण बिजलवान, श्रुति भट्ट, शिवानी भट्ट, श्रीमती लता बत्रा, श्रीमती रामेश्वरी, महेंद्र यादव सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने आश्रम द्वारा उपलब्ध कराई गई इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *