Breaking News

VAN HEUSEN INNERWEAR EXCLUSIVE STORE में ग्राहकों को आकर्षक डिज़ाइन, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, उचित मूल्य तथा बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध होगी : शोरूम संचालक रविंद्र बडोनी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : रानीपुर मोड़ स्थित VAN HEUSEN INNERWEAR EXCLUSIVE STORE का भव्य शुभारम्भ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का शुभारम्भ किया तथा प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि हरिद्वार में प्रतिष्ठित ब्रांड के एक्सक्लूसिव इनरवियर स्टोर के खुलने से शहरवासियों को एक ही स्थान पर पुरुषों एवं महिलाओं के लिए प्रीमियम गुणवत्ता वाले इनरवियर, एथलीजर और कम्फर्ट वियर की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी। 2000 की खरीद पर₹ 500 की छूट का विशेष ऑफर रखा गया शोरूम संचालक रविंद्र बडोनी जी ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षक डिज़ाइन, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद, उचित मूल्य तथा बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। शुभारम्भ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर भी रखे गए, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।

उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *