Breaking News

जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लगभग 3.50 लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित होने वाले तार-जाल तटबंध निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : त्रिवेणी कॉलोनी, चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लगभग 3.50 लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित होने वाले तार-जाल तटबंध निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि त्रिवेणी कॉलोनी क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिससे स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस तटबंध निर्माण कार्य के पूर्ण होने के पश्चात जलभराव की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन एवं जनसहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं—जैसे जल निकासी, सड़क, स्वच्छता एवं सुरक्षा—का स्थायी समाधान करना है। विधायक निधि का उपयोग भी उन्हीं कार्यों में किया जा रहा है, जिनसे आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद श्रीमती रूपा देवी, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशन मंडल, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजकुमार राजभर, किसान मोर्चा मंडल मंत्री सूरज शर्मा, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमन जाटव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिवम शाह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण जनहित कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनके सतत प्रयासों की सराहना की।

Check Also

खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड रुद्रपुर / गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित ‘खेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *