Breaking News

पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार / पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन संगठन कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार रवि जी के निज निवास पर सलेमपुर महदूद निकट बहादराबाद हरिद्वार में किया गया

जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट श्री रूप चंद आजाद जी ने की व संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा जी ने किया जिसमें पेंशन एरियर जैसे कर्मचारियों के लाभान्वित करने वाले मुद्दों पर चर्चा की आने वाले कुछ दिनों में सी जी एच एस डायरेक्टर से वार्ता का समय मिलने पर सभी को सूचित किया जाएगा जिसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा जो हरिद्वार में सी जी एच एस डिस्पेंसरी व पैनल में हरिद्वार के हॉस्पिटल शामिल करने जैसे विषय पर वार्तालाप के लिए जाएगा जो सदस्य जाना चाहते है वह सूचान मिलने के पश्चात अपना नाम अध्यक्ष जी को प्रेषित कर दे।

आज की संगोष्ठी में निम्न सदस्यों ने प्रतिभागिता की अध्यक्ष श्री एडवोकेट रूप चंद आजाद जी राजीव शर्मा राजकुमार रवि धर्मपाल जी सोम दत जी सहदेव शर्मा जी वीरेंद्र चौहान जी सुनील कुमार आदि

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *