Breaking News

भारतीय जागरुकता समिति का जनजागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार। “देश और समाज में स्वतन्त्रतापूर्क रहते हुए भी हम अनेक सामाजिक और विधिक नियमों, कानूनों और उपबन्धों से विनिर्दिष्ट होते हैं और हमारे द्वारा उन‌‌ नियम-कानून और उपबन्धों का पालन हमारे उनके प्रति जागरूक होने तथा हमारी सोच पर निर्भर करता है। हमारी सोच से ही हमारे कार्य भी संचालित होते है। अतः आज आवश्यकता सकारात्मक सोच की है, जो एक बड़ा बदलाव लाने की शक्ति व सामर्थ्य रखती है।”

उक्त विचार भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ० रमेश पोखरियाल ने भारतीय जागरुकता समिति की ओर से आयोजित विधिक जनजागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना की और कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसकी सोच और समाजसेवा के संकल्प पर निर्भर करती है। समिति इसी सकारात्मक सोच के साथ समाज को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। डॉ. निशंक ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज अत्यन्त गंभीर विषय है।

 इसी दौरान ‘रोड सेफ्टी क्लब का शुभारम्भ भी किया गया। इस अवसर पर अपने अनेक‌ उदाहरण देते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जीवन हर मोड़ पर हमें कानूनी प्रावधानों के पालन की आवश्यकता होती है। इनकी जानकारी के अभाव में हम तमाम तरह की मुश्किलों में पड़ जाते हैं।‌ राज्य मंत्री एवं गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, राज्य मंत्री ओम प्रकाश जगदम्बनी, राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान तथा राज्य मंत्री सुनील सैनी ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्था संचालक अधिवक्ता ललित मिगलानी ने तमाम विधिक जानकारियां साझा कीं।‌

‌समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने के लिये भारतीय जागरुकता समिति ने मुख्य विकास अधिकारी डाॅ० ललित नारायण मिश्रा, ट्रैफिक एण्ड ट्रान्स्पोर्ट अधिकारी वरुणा सैनी, समाजसेवी डाॅ० करुणा शर्मा, चेतना पथ सम्पादक अरुण कुमार पाठक, हरिहरानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या हेमा पटेल, योगी रजनीश, शिक्षाविद् डॉ० विजयेन्द्र पालीवाल तथा करण मल्होत्रा सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में राजीव लोचन, उच्च न्यायालय अधिवक्ता पंकज मिगलानी, रवि ढींगरा, मुरारी लाल वाधवा, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, आशु चौधरी, विनीत चौहान, अनिल कुमार, शुभम, सिद्धार्थ प्रधान, अर्चना शर्मा, डॉ. अर्पिता सक्सेना, दीपक पंवार, भाजपा अध्यक्ष आशुतोष, डॉ. अरुण चुग, कमल अरोड़ा, डाॅ० प्रिया आहूजा, पावरलिफ्टर संगीता राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व गणपति वंदना नृत्य के साथ हुआ। युवा योगाचार्य चेतन्या सिखोला ने आकर्षक योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया, तो सिद्धार्थ प्रधान ने गिटार पर मधुर बांसुरीवादन किया। डाॅ० विजयेन्द्र पालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन समिति की शिवानी गौड़ और वृन्दा वाणी ने किया।

Check Also

वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिको ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *