Breaking News

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार/ नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में गुरुवार को हुई मूसलाधार वर्षा के बीच नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार के निर्देशन में मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत एक दिन पूर्व ही समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

नगर निगम द्वारा बुधवार से ही जलभराव की संभावित स्थिति से निपटने हेतु विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में जल निकासी पंप, आवश्यक संसाधन तथा संबंधित टीमों को तैयार रखा गया था। साथ ही सभी संबंधित वार्डों के मुख्य सफाई निरीक्षकों एवं सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

बीती रात्रि से ही तेज वर्षा प्रारंभ होते ही नगर निगम की टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं तथा संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया। गुरुवार तड़के नगर आयुक्त श्री नंदन कुमार ने स्वयं शहर के विभिन्न जलभराव संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, संदेश नगर, शारदा नगर, भोपतवाला स्थित निष्काम सेवा ट्रस्ट के निकट तथा पुराना आरटीओ चौक (भोपतवाला) सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। जहां-जहां जलभराव की स्थिति बनी, वहां नगर निगम की टीमों द्वारा तत्काल पंप संचालित कर जल निकासी कराई गई तथा निरंतर निगरानी रखी गई।

इस दौरान उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, श्री श्रीकांत, श्री अर्जुन सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री विकास चौधरी, सफाई निरीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री विकास छाछर, सफाई निरीक्षक श्री धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार उपस्थित रहकर जल निकासी एवं राहत कार्यों की निगरानी करते रहे।

नगर निगम प्रशासन ने बताया कि वर्षा की स्थिति को देखते हुए सभी टीमें निरंतर फील्ड में तैनात हैं तथा किसी भी क्षेत्र में जलभराव अथवा अन्य आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Check Also

पूज्य मोरारी बापू के सान्निध्य में सनातन संस्कृति, श्रीराम के आदर्शों और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार  / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *