Breaking News

श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हो रहा है आयोजित

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार: हरिपुर कला स्थित श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जारी है। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 8 जुलाई से प्रारंभ होकर 14 जुलाई तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा वाचक पंडित डा ललित शर्मा जी ने बताया कि कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और सत्संग के महत्व का वर्णन किया जा रहा है। श्रद्धालु कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भक्तजन पहुंच रहे हैं। कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और आयोजन की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

कथा के आयोजक सतीश पटेल व विशाल पटेल जी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। 14 जुलाई को कथा पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *