Breaking News

कनखल स्थित श्री यंत्र मंदिर आश्रम में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वदेवानन्द जी महाराज का निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द )कनखल स्थित श्री यंत्र मंदिर आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वदेवानन्द जी महाराज का निर्वाण महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर एक विशाल संत समागम भी आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पंचायती श्री महा निर्वाणी अखाड़े के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज उपस्थित थे

इस अवसर पर बोलते हुए महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर परम विभूषित परम वंदनीय श्री श्री स्वामी विशोकानन्द भारती महाराज ने कहा सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने हेतु अवतरित होते हैं भजन पाठ पूजा कथा सत्संग यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से भक्तों को ईश्वर तक पहुंचने की युक्ति बताते हैं साथ ही ग्रंथों के पावन सार के ज्ञान का आत्मबोध करा कर उनका लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा गुरु बिना ज्ञान नहीं और ज्ञान बिना कल्याण नहीं इसलिये पावन गुरुजनों का ज्ञान सारस्वत है गुरुदेव अपने ज्ञान के माध्यम से हमें सत्य का मार्ग दिखाकर हमारे जीवन का उद्धार कर देते हैं

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008 श्री शैलेंद्रानन्द ने कहां सतगुरु देव का ज्ञान इस पृथ्वी लोक पर मां गंगा के समान पावन है सतगुरु द्वारा दिये जाने वाला ज्ञान सारस्वत है सतगुरु के ज्ञान में ही हमारे कल्याण और मुक्ति दोनों की युक्ति छिपी हुई है कार्यक्रम आयोजन विश्व कल्याण साधना यतन द्वारा किया गया तथा भक्त जनों पर संत महापुरुषों के दिव्य ज्ञान की वर्षा हुई इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *