Breaking News

गुरु कृपा भव तारिणी * डा.संतोषानंद देव

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) श्री अवधूत मंडल आश्रम के ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज की 21वीं पुण्यतिथि महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज के संयोजन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। खास बात यह है कि इसी दिन स्वामी संतोषानंद देव महाराज को उत्तराधिकारी महंत चुना गया था।

महामंडलेश्वर सत्यदेव महाराज की पुण्यतिथि तिथि पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित हुए सभी संतों ने एकस्वर में आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार के आपरेशन सिंदूर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

महामंडलेश्वर स्वामी डा.संतोषानंद देव महाराज ने गुरू की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु की कृपा से ही उन्हें पद प्रतिष्ठा और सम्मान मिला है। गुरु कृपा भव तारिणी है आज वे जिस मुकाम पर पहुंचे हैं। यह उनके गुरु का आशीर्वाद का ही परिणाम है। श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा भारत की सनातन संस्कृति में गुरु को एक परम भाव माना गया है। जो कभी नष्ट नहीं हो सकता। इसीलिए गुरु को व्यक्ति नहीं अपितु विचार की संज्ञा दी गयी है। उन्होंने कहा कि गुरु वह है, जिसमें जीवन से अज्ञान का अंधेरा हटाने की सामर्थ्य निहित हो।

भारतीय मनीषियों के मुताबिक जो स्वयं में पूर्ण होगा, वही दूसरों को पूर्णत्व की प्राप्ति करवा सकता है। शिष्यों के जीवन को सही राह पर ले जा सकता है। कुसंस्कारों का परिमार्जन, सदगुणों का संवर्धन एवं दुर्भावनाओं का विनाश कर सकता है। भारतीय इतिहास में गुरु की भूमिका सदा से समाज को सुधार की ओर ले जाने वाले मार्गदर्शक के साथ क्रान्ति को दिशा दिखाने वाली रही है। इस अवसर पर साध्वी नेहा आनंद, क्रियायोग

आश्रम ऋषिकेश के महामंडलेश्वर स्वामी शंकरानन्द महाराज, भारत माता मंदिर के प्रबंधक महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज, स्वामी नारायण आश्रम के महंत हरिवल्लभ शास्त्री, स्वामी रघुवीर दास, स्वामी गिरजानंद महाराज, स्वामी अमृतानंद बर्फानी बाबा, स्वामी ओमप्रकाश, स्वामी श्यामदास, स्वामी निर्मलदास महाराज, अग्रेश मुनीम, पं.राजेन्द्र अवस्थी कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित अन्य गणमान्य संत महंत उपस्थित रहे।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *