Breaking News

गुरु के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण ही जीवन की सबसे बड़ी साधना : कथा व्यास गुरुदेव कृष्णा संजय जी महाराज

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : मोहन गोकुलधाम, Arya Nagar गाजीवाली,  हरिद्वार में परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “गुरु कृपा से ही जीवन प्रकाशित होता है। गुरु ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान, भक्ति और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। गुरु के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है।” उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सदैव धर्म, सेवा और संस्कारों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

महोत्सव के दौरान संकीर्तन एवं सत्संग में भक्तगण भक्ति रस में सराबोर हो गए। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु पूजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर आयोजक समस्त शिष्य परिवार, मोहन गोकुलधाम ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Check Also

खुशखबरी खुशखबरी : उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : कनखल जगजीतपुर क्षेत्र में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *