उत्तरी हरिद्वार में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 तुरियानन्द जी महाराज के 154वें अवतरण दिवस महोत्सव का हुआ आयोजन
www.shrimannews.in
August 29, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार : ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 तुरियानन्द जी महाराज के 154वें अवतरण दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल संत सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
सम्मेलन में देशभर से पहुंचे संत-महात्माओं ने सहभागिता कर महाराज जी के आध्यात्मिक जीवन, तप, त्याग एवं समाज कल्याण के कार्यों को स्मरण किया।
इस अवसर पर संतों ने कहा कि महापुरुषों का जीवन समाज को धर्म, सेवा, सदाचार और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। तुरियानन्द जी महाराज की शिक्षाएं आज भी श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शक हैं। संत सम्मेलन में संत-महात्माओं के प्रवचन हुए तथा श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।