Breaking News

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर हरिद्वार में शोक सभा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही पर हरिद्वार में गोरखाली महिला कल्याण समिति के लोगों ने शोक सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

गोर्खाली महिला कल्याण समिति व गिरवर नाथ धर्मार्थ ट्रस्ट के बैनर तले ऋषिकुल स्थित श्याम सुंदर भवन में आयोजित शोक सभा में नेपाल की आपदा पर गहरा दुख जताया गया। गोरखाली महिला कल्याण समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने कहा कि भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ से रसुवा नुवाकोट और धडिंग क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। कई घर और अन्य निर्माण बहने से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं।

अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

गिरवर नाथ जन कल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं समाजसेवी कमल खड़का और चंपा उपाध्याय ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के सामने रहने की जगह और सामान्य जीवन को दोबारा शुरू करने की चुनौती है। वहीं तनुजा पांडेय व रेखा शर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सभी को पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए।

शोक सभा में दिवंगत आत्माओं की शांति और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Check Also

उत्तरी हरिद्वार में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 तुरियानन्द जी महाराज के 154वें अवतरण दिवस महोत्सव का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 तुरियानन्द जी महाराज के 154वें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *