Breaking News

G R P पुलिस लाइन हरिद्वार में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विभिन्न स्कूलों ने दी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार : कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा पहली बार भव्य आयोजन कर बीएचइएल सेक्टर वन स्थित पुलिस लाइन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावनपर्व पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें लोग अंत तक कार्यक्रम में बने रहे और श्री कृष्णजन्म पश्चात प्रसाद ग्रहण एवं कार्यक्रम की सुनहरी याद लेकर अपने-अपने घरों को गए।

शाम लगभग 7:00 बजे से आयोजित हुए और देर रात तक चले इस कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार के 10 से अधिक स्कूलों के लगभग 120 बच्चों ने जब स्टेज पर अपनी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देनी शुरू की तब धीरे-धीरे पूरा पंडाल लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया। भारतीय शास्त्रीय संगीत के विभिन्न रागों और इंडो वेस्टर्न पैटर्न पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति के कारण पंडाल में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कृष्ण भक्त अपनी-अपनी सीटों पर जमे रहे और तालियां बजाकर नन्हे मुन्नों एवं बड़ों का उत्साहवर्धन किया।

सृष्टि ग्रुप हरिद्वार की भोले बाबा एवं नंदी भगवान के बड़े कट आउट के साथ प्रस्तुति ने समा बांधा तो वहीं डीपीएस स्कूल की सुंदर ड्रेस पहने नन्ही बच्चियों का आपसी तालमेल देखने लायक था जिस पर खूब तालियां बजीं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्टेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए श्रीकृष्ण जन्म एवं उनके जीवन से संबंधित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों एवं भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न रूपों को दर्शाती आकर्षक झांकी सजाई गई। जिसको देखने लगातार लोगों की भीड़ रहीं और अपने नन्हे मुन्नों को श्री कृष्ण की ड्रेस में लेकर आए परिजनों ने सुंदर झांकी के साथ फोटो एवं सेल्फी ली।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जेल मनोज आर्य, सीओ ट्रैफिक हरिद्वार बिपेन्द्र सिंह व जीआरपी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपने परिवारजनों सहित उपस्थित रहे।

जन्माष्टमी के अवसर पर स्टेज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाने-माने डॉ. प्रकाश केशवाह, डायरेक्टर, डायलिसिस यूनिट, जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, देहरादून रहे।

रात्रि 12:00 बजते ही श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर कप्तान अरुणा भारती एवं अपनी धर्मपत्नी के साथ आए सीओ जीआरपी अनुज एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पूजा-अर्चना उपरांत प्रसाद ग्रहण किया।

कप्तान अरुणा भारती ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों, स्कूलों, पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “इस प्रकार के आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ पुलिस परिवारों एवं समाज के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं”

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ।

Check Also

समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज को मानक उपाधि दिए जाने पर सम्मानित कर की उज्जवल भविष्य की कामना

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड रुड़की : समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट को अलीगढ़ में अमेरिका की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *