Breaking News

40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2026 का भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेनानायक श्री आयुष अग्रवाल, IPS द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरटीसी, फैमिली लाइन एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल (पीएमएस) के बच्चों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारजनों का मन मोह लिया तथा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध हिमाचली गायक श्री विक्की चौहान एवं उनकी टीम की शानदार संगीतमय प्रस्तुति रही। उनकी धमाकेदार प्रस्तुति ने पूरे परिसर में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना दिया और उपस्थित दर्शक झूम उठे।

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा, संगीत एवं उल्लास से सराबोर रहा। वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की गरिमा एवं भव्यता को बढ़ाया।

कार्यक्रम में उपसेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, उपसेनानायक श्री जोधराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनूषा बडोला (एटीसी), शिविरपाल श्री आदेश कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह, नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सभासद डॉ. राजकुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

🌺🦚 जय श्रीकृष्ण! राधे-राधे! 🦚🌺

Check Also

समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज को मानक उपाधि दिए जाने पर सम्मानित कर की उज्जवल भविष्य की कामना

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड रुड़की : समाजसेविका डॉ०शाजिया नाज एडवोकेट को अलीगढ़ में अमेरिका की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *