उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित समारोह की प्रसंशा की तथा प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सराहा
www.shrimannews.in
September 10, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्वर्ण अक्षर-2026 दृ स्वर्णिम प्रवाह’ का गुरुवार को भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। साहित्य, संस्कृति, कला, संगीत और सृजनात्मकता से सजे इस आयोजन ने विद्यालय की पाँच दशकों की गौरवपूर्ण यात्रा, उपलब्धियों और समृद्ध विरासत को जीवंत किया।

समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस तथा श्री राजेश कुमार द्विवेदी, निदेशक (वित्त) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी, भेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में श्री मयूर दीक्षित, आईएएस, जिलाधिकारी, हरिद्वार एवं श्री रंजन कुमार, कार्यकारी निदेशक, भेल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत, स्वागत गीत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि श्री आनंद बर्धन ने साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तकनीक हमें उत्तर दे सकती है, लेकिन साहित्य बेहतर प्रश्न पूछना सिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सीखने, सहयोग करने और समाज में सार्थक योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने डीपीएस रानीपुर की प्रतिभाओं को सराहते हुए 50 वर्षों की यात्रा और उप्लब्धियों को अद्वितीय बताते हुए पूरे डीपीएस रानीपुर को बधाई दी।
निदेशक (वित्त) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी, भेल, श्री राजेश कुमार द्विवेदी ने डीपीएस रानीपुर एवं भेल की साझा विरासत की सराहना करते हुए साहित्य को जीवन और आत्म-खोज को समृद्ध करने वाला माध्यम बताया एवं प्रधानाचार्य डा अनुपम जग्गा की भूरि- भूरि प्रशंस की।
श्री रंजन कुमार कार्यपालक निदेशक भेल हरिद्वार ने विद्यालय की उत्कृष्टता, सुदृढ़ मूल्यों एवं राष्ट्र-निर्माण में उसके योगदान की प्रशंसा करते हुए विद्यालय एवं प्रधानचार्य को इस बौद्धिक एवं सांस्कृतिक भावना ओतप्रोत आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर प्रस्तुत स्वर्ण जयंती वीडियो ने डीपीएस रानीपुर की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की पाँच दशकों की गौरवपूर्ण यात्रा, उपलब्धियों और पूर्व विद्यार्थियों की सफलताओं को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रख्यात कवि श्री सतीश सृजन तथा प्रसिद्ध कवयित्री सुश्री वैष्णवी शर्मा की उपस्थिति ने समारोह को विशेष साहित्यिक गरिमा प्रदान की। कवयित्री सुश्री वैष्णवी शर्मा ने महाभारत के प्रसंगों को कविता के माध्यम से इस प्रकार प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत कठपुतली नृत्य प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। शास्त्रीय नृत्य पर आधारित नृत्य नवरस ने बच्चों के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सशक्त नृत्य शैली को प्रस्तुत किया। मुम्बई से विशेष रुप से आया कथक नृत्य समूह द्वारा प्रस्तुत कथक
शैली में रामायण के प्रंसगों की प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा को मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रहस्य एवं रोमांच से भरपूर अंग्रेजी नाट्य मंचन का सभी दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया
‘स्वर्ण अक्षर-2026’ का यह समारोह विद्यालय की स्वर्णिम विरासत को नमन करते हुए नए उत्साह, संकल्प और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का संदेश दे गया।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, आईएएस तथा श्री राजेश कुमार द्विवेदी, निदेशक (वित्त) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी, भेल को उनकी गरिमा मयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों अभिभावकों, प्रेस बंधुओं का धन्यवाद किया तथा कहा कि डीपीएस रानीपुर के स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश का यह प्रथम आयोजन वर्ष भर चलने वाले विभिन्न उत्सवों का आगाज है डीपीएस रानीपुर सदैव उत्कृष्टता के पथ पर अपने विद्यार्थियों को अग्रसर करता रहेगा।