Breaking News

महर्षि मेंही अन्न क्षेत्र आश्रम में मास ध्यान साधना शिविर का हो रहा है आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिपुर कला : हरिपुर कला स्थित महर्षि मेंही अन्न क्षेत्र आश्रम में मास ध्यान साधना शिविर एवं संतमत का आयोजन किया जा रहा है। आध्यात्मिक साधना को समर्पित यह आयोजन 10 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चलेगा।

आयोजन के दौरान साधकों को ध्यान-साधना, सत्संग एवं संतमत के आध्यात्मिक विचारों का लाभ प्राप्त होगा। आश्रम में आयोजित होने वाले इस साधना शिविर को लेकर श्रद्धालुओं एवं साधकों में उत्साह बना हुआ है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक साधना से जोड़ना तथा संतमत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। सत्संग मंच पर अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज, डॉ. स्वामी निर्मलानंद जी महाराज, स्वामी गुरुनंदन जी महाराज, स्वामी गुरशरण जी महाराज स्वामी बिंदेश्वरी बाबा, स्वामी नंदन बाबा, स्वामी संजीवानंद बाबा, स्वामी रामविलास बाबा सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।

सत्संग में साधकों को आध्यात्मिक साधना, ध्यान, भक्ति तथा मानव जीवन के उद्देश्य से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 120 साधकगण उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धापूर्वक सत्संग एवं ध्यान साधना में सहभागिता की।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वामी पंकज बाबा ने बताया कि मास-ध्यान साधना शिविर का उद्देश्य साधकों को नियमित ध्यान, सत्संग एवं आध्यात्मिक साधना के माध्यम से आत्मिक शांति और सदाचार के मार्ग की ओर प्रेरित करना है।

Check Also

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की कि समीक्षा, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड पिथौरागढ़ : जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *