Breaking News

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की कि समीक्षा, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

पिथौरागढ़ : जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार मे आगामी 25 सितंबर से शुरू होने जा रहे “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की विभागीय अधिकारियो के साथ तैयारियो की समीक्षा बैठक आहूत की।बैठक मे संबंधित अधिकारियो द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। प्रभारी मंत्री ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम को लेकर अधिकारीयों से कहा की चूंकि यह अभियान 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलेगा ऐसे मे इसकी गंभीरता को ध्यान मे रखते हुए इसको वृहद स्तर पर प्रचारित- प्रसारित करें।

मंत्री ने बताया की इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी बहनो, कार्यकर्तियों, सहायिकाओं, आशा बहनों जिन्होंने अपने अपने केंद्रों मे जिन्होंने कार्य किए हैं उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस अभियान मे हम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ उन्हें सभी लाभप्रद योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

प्रभारी मंत्री ने कहा की इसके साथ ही इस अवधि मे विभिन्न विभागों के शिविर लगाए जाएंगे जिनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मंत्री ने यह भी निर्देश दिए की सभी कार्यक्रम को संपादित किए जाएंगे उनकी फोटो और वीडियोग्राफी भी अवश्य करें। इसके साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों मे प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की जनपद पिथौरागढ़ मे समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों मे यह कार्यक्रम होने है ऐसे मे कोई भी केंद्र इससे अछूता ना रहे अधिकारी इसे सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी ज़ी, महापौर श्रीमती कल्पना देवलाल ज़ी,प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका बोरा ज़ी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भावना लोहिया ज़ी,दर्जा राज्यमंत्री श्री गणेश भंडारी ज़ी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका श्री राजेंद्र रावत ज़ी,जिलाधिकारी श्री आशीष भटगाईं ज़ी, एसपी श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे ज़ी,मुख्य विकास अधिकारी श्री दीपक सैनी ज़ी,डीपीओ श्री निर्मल सिंह बसेड़ा ज़ी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनूप बिष्ट ज़ी सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

हरक सिंह रावत के नेतृत्व में नगर में निकली कांग्रेस की न्याय यात्रा,सरकार पर लगाया सफलता का आरोप

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड रुड़की।महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर में न्याय यात्रा निकाली गई,जिसमें पहुंचे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *