Breaking News

गंगा यमुना मिलन महोत्सव हरिद्वार 2026 के अवसर पर ललिता आश्रम में श्री मां रंगेश्वरी सहस्त्रचंडी महायज्ञ का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

हरिद्वार : भूपतवाला स्थित ललिता आश्रम में श्री मां रंगेश्वरी महाकाली देवी भक्त मंडल रजि., मथुरा के तत्वावधान में श्री मां रंगेश्वरी सहस्त्रचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहे हैं।

इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल अग्रवाल जी अमर नाथ गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ का समापन 19 सितम्बर को होगा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया।

Check Also

P N B शाखा खड़खड़ी मंडल कार्यालय हरिद्वार के नये परिसर का हुआ भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड खड़खड़ी उत्तरी हरिद्वार : पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा खड़खड़ी एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *