मां शाकुंभरी देवी धाम में बाबा बंसी वाले के सानिध्य एवं राणा परिवार, रमोर के सहयोग से विशाल भंडारे का होगा आयोजन
www.shrimannews.in
September 22, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकुंभरी देवी धाम में बाबा बंसी वाले के सानिध्य एवं राणा परिवार, रमोर के सहयोग से विशाल अखंड भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजक बाबा बंसी वाले अन्नपूर्णा आश्रम समिति, शिवनगर, भूपतवाला, हरिद्वार की ओर से बताया गया कि भंडारा 23, 24 एवं 25 सितंबर 2026 को लगातार 24 घंटे संचालित किया जाएगा। भंडारे का आयोजन मां शाकुंभरी देवी धाम, जिला पंचायत स्वागत द्वार के निकट किया जाएगा।
आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया है। समिति द्वारा भंडारे की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
ब्रह्मलीन संत शिरोमणि श्री बाबा बंसी वाले जी की प्रेरणा से आयोजित इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं संत-महात्माओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।