Breaking News

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा रुद्राक्ष की माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं वार्ता हुई। डॉ. अग्रवाल ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को उनके दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा।

Check Also

हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: नगर निगम और मेला प्रशासन ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र कराया मुक्त, 50 से अधिक कब्जे ध्वस्त

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार को सुव्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *