ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश संगठन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया
www.shrimannews.in
September 25, 2026
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
देहरादून, ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को पटका पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री शर्मा के अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा।
डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।