ज्वालापुर में Udupi Express (South Indian North Indian Chinese) रेस्टोरेंट का हुआ भव्य शुभारंभ
www.shrimannews.in
September 25, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड
हरिद्वार : ज्वालापुर रेलवे फाटक पर उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट के स्वामी मनोज चौहान ने बुके भेंट कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने रेस्टोरेंट संचालक एवं उनक परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरिद्वार और ज्वालापुर क्षेत्र के निवासियों को यहां स्वादिष्ट भोजन के साथ बेहतर सेवा और सुविधा उपलब्ध होगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पारंपरिक भोजन हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। धर्मनगरी हरिद्वार में शुद्ध एवं सात्विक भोजन की अपनी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वाद के साथ पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है। बेहतर सुविधाएं और अच्छी सेवा किसी भी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रेस्टोरेंट के स्वामी मनोज चौहान ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उडुपी एक्सप्रेस में साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन व्यंजनों के साथ चाइनीज, डोसा, इडली, वड़ा सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन उच्च गुणवत्ता के साथ परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट का उद्देश्य ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण में स्वादिष्ट भोजन और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में पारिवारिक वातावरण का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि परिवार के साथ आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिल सके। युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए भी विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे।
रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने कहा कि सेवा के संकल्प के साथ उडुपी एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण भोजन उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
शुभारंभ अवसर पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान श्री राजबीर चौहान ,शौर्य चौहान, अमित चौहान, बलवीर सिंह सुरेंद्र चौहान, मयंक गुप्ता, विनय चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मनोज चौहान एवं उनके परिवार को रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी