ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली
www.shrimannews.in
September 27, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
ऋषिकेश : ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठनों में से एक राष्ट्रवादी संगठन है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं अपने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य रहे हैं और संगठन के माध्यम से छात्र जीवन में सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जुड़ने का अवसर मिला।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर एबीवीपी के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने तथा छात्र संघ चुनाव में उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन ऋषिकेश मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला, छात्र संघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान, ग्राम प्रधान भट्टोवाला संगीता राणा, पार्षद मुस्कान चौधरी, पार्षद आशु डंग, कविता शाह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।