Breaking News

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या, दी शुभकामनायें

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा भवन, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा चुनाव हेतु अधिकृत प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर दिनेश आर्य को नामांकन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य जी एक जमीन से जुड़े नेता रहे है और उनका संगठन और पार्टी के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। ऐसे मे वह राज्यसभा में उत्तराखंड की आवाज और यहाँ के जन मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे जिसका लाभ निश्चित ही राज्य को प्राप्त होगा।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *