Breaking News

श्री श्री दादू जी महाराज भक्ति मार्ग से भक्तों को भवसागर पार करने वाले संत थे महामंडलेश्वर * पुरुषोत्तम दास महाराज

कमल अग्रवाल  /ठाकुर मनोज कुमार

हरिद्वार कनखल स्थित श्री दादू बाग आश्रम में श्री दादू जयंती 14 मई से 20 मई तक आश्रम में हजारों भक्तजनों तथा दादू पंथ के संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच भजन सत्संग संतवाणी यज्ञ अनुष्ठान तथा विशाल भंडारे के साथ मनायी गयी

इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा श्री श्री दादू जी महाराज भक्ति मार्ग से भक्तजनों को भवसागर पार करने वाले तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत थे उन्होंने जो सारस्वत ज्ञान दिया उस ज्ञान के रूम में सदैव भक्तजनों के बीच उनके हृदय में बने रहेंगे

इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष श्री रामदास ने कहा सतगुरु पार ब्रह्म है उनकी दी गई वाणी दिया गया ज्ञान सारस्वत है मंत्री नंदलाल स्वामी ने कहा सतगुरु से बड़ा एवम सच्चा मार्गदर्शक जीवन में कोई और होता ही नहीं सतगुरु अपनी ज्ञान रूपी नैया में बैठा कर हमारा लोक एवम परलोक दोनों सुधार देते हैं भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने वाले परम तपस्वी विद्वान संत थे श्री दादू जी महाराज स्वामी निर्मल दास महाराज ने कहा सतगुरु दादू जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर पावन ज्ञान की सरिता थे वह दिये गये ज्ञान के रूप में सदैव हम लोगों के बीच बने रहेंगे

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक स्वामी शंकर दास हरिनारायण स्वामी भंडारी अशोक दास निर्मल दास महाराज श्री बंशीधर स्वामी महंत अशोक स्वामी मंत्री नंदलाल स्वामी सहित भारी संख्या में संत महापुरुष ट्रस्टी तथा भक्तजन उपस्थित थे कार्यक्रम की विशेष रिपोर्टिंग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद ने कैमरामैन प्रवीण कश्यप के साथ की

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *