Breaking News

स्वामी बोध प्रकाश महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की पावन सरिता के रूप में स्थापित थे * स्वामी कृष्ण देव महाराज

कमल अग्रवाल / ठाकुर मनोज कुमार

जनपद हरिद्वार * हरिद्वार भूपतवाला स्थित ब्रह्म निवास आश्रम उत्तरी भाग में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 स्वामी बोध प्रकाश जी महाराज की 26वीं बरसी पुण्य पावन तिथि संत समागम के रूप में बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ महामंडलेश्वर परम पूज्य 1008 श्री श्री परमात्मदेव जी महाराज के पावन सानिध्य में मनायी गयी कार्यक्रम का संचालन परम विद्वान संत महंत रवि देव महाराज ने किया

इस अवसर पर अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए स्वामी कृष्ण देव महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 बोध प्रकाश जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की एक पावन सरिता के रूप में स्थापित थे उनके ज्ञान रूपी सरोवर में स्नान कर भक्तजन अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया करते थे

इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी कल्याण देव महाराज ने कहा बड़े ही भाग्यशाली है हम लोग कि हमें ऐसे पावन सतगुरुवो का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर ललितानन्द महाराज ने कहा सभी को सत्य का बोध कराने वाले पावन तपस्वी ज्ञान मूर्ति संत थे स्वामी बोध प्रकाश महाराज

इस अवसर पर महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज महंत ज्ञानानन्द महाराज स्वामी हरिहरा नंद महाराज महंत अमृतानंद महाराज स्वामी कृष्ण देव महाराज आईडी शास्त्री महंत मोहन सिंह महाराज महंत तीरथ सिंह महाराज महंत सूरज दास महाराज स्वामी सत्यदेव महाराज स्वामी सूर्य देव महाराज श्री चेतन जी महाराज स्वामी शिव स्वरूप महाराज स्वामी सत्य चरण महाराज स्वामी योगेंद्रानंद शास्त्री साध्वी माता आनंद ज्योति महाराज स्वामी भीमदेव महाराज स्वामी अमृतानंद महाराज महेंद्र सीताराम दास महाराज महंत गुरमल सिंह महाराज महंत जगजीत सिंह  महाराज महंत रघुवीर दास महाराज महंत सूर्यांश मुनि महाराज महंत प्रेमानंद महाराज महंत जमुना दास महाराज  महंत दिनेश दास स्वामी रितेश दास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज श्याम गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने अपने उद्गार व्यक्त किये तथा अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *