Breaking News

महंत राजेंद्र पुरी बने निरंजनी अखाड़े के सम्मानित महंत अखाड़े के पंच परमेश्वरों ने चादर विधि कर प्रदान की

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : श्यामपुर कांगड़ी स्थित राजेंद्र पुरी आश्रम के महंत राजेंद्र पुरी महाराज को निरंजनी अखाड़े का किया  सम्मानित महंत नियुक्त

आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के पंच परमेश्वरों और संतों ने पूर्ण विधि विधान से चादर विधि कर महंत राजेंद्र पुरी महाराज को अखाड़े के सम्मानित महंत की पदवी प्रदान की।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि योग्य संत को ही अखाड़े के सम्मानित महंत की पदवी प्रदान की जाती है। विद्वान और सरल स्वभाव के संत महंत राजेंद्र पुरी महाराज अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाने मे ंयोगदान करेंगे।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। महंत राजेंद्र पुरी महाराज सनातन परंपरांओं को मजबूत करने में ंयोगदान करेंगे।

निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, महंत दिनेश गिरी एवं महंत केशव पुरी ने महंत राजेंद्र पुरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी योग्यता और विद्वता को देखते हुए उन्हें सम्मानित महंत की पदवी प्रदान की गयी है।

महंत राजेंद्र पुरी महाराज ने सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंच परमेश्वरों ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। संत परपंरांओं के अनुरूप उसका पालन करते हुए अखाडे की उन्नति और समाज में धर्म जागरण करने में कार्य और योगदान करेंगे।

Check Also

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पहले पॉडकास्ट की रिकॉर्डिंग कर की शुरुआत, फेक न्यूज पर अंकुश और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर दिया जोर

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड देहरादून  : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय देहरादून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *