Breaking News

पत्रकार मान्यता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, संयुक्त निदेशक सूचना ने की समीक्षा

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

नैनीताल : सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को जिला सूचना कार्यालय एवं मीडिया सेंटर नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम एवं समस्त स्टाफ के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में उन्होंने पत्रकार मान्यता के लंबित प्रकरणों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मान्यता के लिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन की नियमित रूप से पावती दी जाए तथा उसका समयबद्ध परीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर कराया जाए। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रकरण निदेशालय को प्रेषित किए जाएं।

उन्होंने पत्रकारों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों को भी समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि पत्रकारों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर बिल जमा करने की जानकारी दी जाए तथा इस प्रक्रिया में उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मीडिया सेंटर में पत्रकारों द्वारा रखी जाने वाली समस्याओं एवं मांगों को नियमित रूप से निदेशालय को प्रेषित किया जाए। साथ ही लंबित भुगतान एवं अन्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए नियमित फॉलोअप और आवश्यकतानुसार रिमाइंडर भी भेजे जाएं।

अपने दौरे के दौरान डॉ. उपाध्याय ने मीडिया सेंटर में प्रेस प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों के सुझावों एवं समस्याओं को सुना और उनके द्वारा उठाए गए प्रकरणों पर निदेशालय स्तर से नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Check Also

धर्मनगरी हरिद्वार में सप्तदिवसीय ‘श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ’ का भव्य शुभारंभ

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार : मोक्षदायिनी माँ गंगा के पावन तट पर स्थित अवनी आश्रम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *