Breaking News

अभिनेत्री मेहर विज पहुंची पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड

ऋषिकेश : पूर्णानंद घाट जानकी झूला में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में पंहुचे भारतीय अभिनेत्री मेहर विज ने की गंगा आरती व हवन किया। मेहर विज हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की बजरंगी भाईजान से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

बजरंगी भाईजान के बाद अभिनेत्री मेहर विज ने आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार में भी मां का किरदार निभाया था।

मेहर ने कई अन्य फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है। अभिनेत्री ने लकी नो, टाइम फॉर लव, तुम बिन 2, भूत पार्ट वन द हॉन्टेड शिप और महाराज जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

मेहर ने कहा कि वह महिलाओं को कमजोर भूमिकाओं में नहीं देखना चाहती हैं। और कहा कि जब मुझे पता लगा की पहली बार उत्तराखंड की महिलाएं पूर्णानंद घाट पर मां गंगा की आरती करती हैं तो मैं उनके साथ आरती करना चाहती थी आज मुझे इसका सौभाग्य मिला।

मेहर ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना किसी भी देश के मानव विकास एवं संपुर्ण राष्ट्र निर्माण का सपना पूरा नहीं हो सकता। भारत में लैंगिक समानता का आर्थिक लाभ होगा, भारत एक दशक में विकास की नई ऊंचाई छुएगा। महिला सशक्तीकरण का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक क्षेत्रों में बराबर की सहभागिता मिले। समाज के विकास में मातृ-शक्ति का विशेष योगदान है। महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी अपने फैसले लेने का हक ना मिलना सबसे बड़ी बाधा है।

प्रस्थान करते हुये प्रसिद्ध अभिनेत्री मेहर ने कहा कि माँं गंगा के तट पर मुझे अप्रतिम आनन्द की प्राप्ति हुई है। यहां की दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा से हृदय में शान्ति एवं आत्मबल का संचार हो रहा है।

डा. ज्योति शर्मा ने कहा कि सरकार एवं समाज के सभी वर्ग को कुत्सित एवं रूढ़िवादी मानसिकता से ऊपर उठ महिला को जन्म से मृत्यु तक सभी स्थानों पर बराबरी का हक़ देना होगा, तभी मानव विकास की यात्रा सही मायने में पूर्ण मानी जाएगी। महिलाओं का अपने निर्णय के मामले में आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है।

 ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी जी से मुलाकात कर महिला गंगा आरती शुरुआत कराने के लिए धन्यवाद दिया।

महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से मुख्य रूप से गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, प्रियंका नेगी आदि ने गंगा आरती की।

Check Also

गिरिराज महिमा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, 350 भक्तों ने किया कथा श्रवण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : भूपतवाला सप्त सरोवर रोड स्थित श्रीराम पंचायत सालसर हनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *