Breaking News

गिरिराज महिमा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, 350 भक्तों ने किया कथा श्रवण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार : भूपतवाला सप्त सरोवर रोड स्थित श्रीराम पंचायत सालसर हनुमान मंदिर में प्रातः स्मरणीय परमात्मा स्वरूप कथा व्यास अश्विन महाराज के श्रीमुख से श्री गिरिराज जी की महिमा एवं भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

महाराज श्री ने अपने मधुर वचनों एवं सुंदर दृष्टांतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गिरिराज पर्वत की महिमा तथा भक्ति और समर्पण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भगवान की सच्ची भक्ति में श्रद्धा, विश्वास और प्रेम का विशेष महत्व है। जब भक्त पूर्ण समर्पण के साथ प्रभु का स्मरण करता है, तब भगवान स्वयं अपने भक्तों का कल्याण करते हैं।

कथा यजमान पुणे से पधारे श्री नरेंद्र भाई ईश्वरलाल चौहान एवं श्रीमती नेहाल नरेंद्र चौहान ने कथा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल श्रवण का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक आयोजन है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, उनका दिव्य जन्म एवं गिरिराज जी की महिमा हमें प्रेम, सेवा, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं। ऐसे धार्मिक आयोजनों से परिवार एवं समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।

इस अवसर पर चौहान परिवार के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कथा का रसपान करने के लिए गुजरात, पुणे सहित विभिन्न स्थानों से लगभग 350 श्रद्धालु पहुंचे। पूरा कथा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भाव के साथ कथा श्रवण कर प्रभु श्रीकृष्ण का स्मरण किया।

Check Also

स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज का योगदान भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय: श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज, हरिद्वार में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *