Breaking News

देवभूमि उत्तराखंड में इस वर्ष आयोजित चारधाम यात्रा के सफल समापन पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों एवं यात्रा से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

ऋषिकेश : देवभूमि उत्तराखंड में इस वर्ष आयोजित चारधाम यात्रा के सफल समापन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों एवं यात्रा से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष 65 लाख 55 हजार श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा कर बाबा केदारनाथ, भगवान बद्रीविशाल, मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री के दर्शन किए। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का देवभूमि पहुंचना उत्तराखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए गए, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला।

डॉ. अग्रवाल ने चारधाम यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सफाई कर्मियों, यात्रा से जुड़े सभी विभागों, स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बाबा केदारनाथ, भगवान बद्रीविशाल सहित मां गंगा एवं मां यमुना से प्रार्थना की कि देवभूमि उत्तराखंड पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।

Check Also

गिरिराज महिमा और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, 350 भक्तों ने किया कथा श्रवण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड हरिद्वार : भूपतवाला सप्त सरोवर रोड स्थित श्रीराम पंचायत सालसर हनुमान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *