भूपतवाला स्थित संत साहिब धाम में गुरु मूर्तियों का भावपूर्ण सिमरन करते हुए विशाल संत समागम हुआ आयोजित
www.shrimannews.in
November 22, 2026
कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड
हरिद्वार : भूपतवाला सत्यम विहार स्थित संत साहिब धाम में परम पूज्य प्रातः स्मरणीय गुरु मूर्तियों का भावपूर्ण सिमरन करते हुए एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया पूज्य रमेशानंद महाराज ने कहा, इस संसार में गुरु की महिमा अनंत है गुरु ही हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं पूज्य स्वामी अखंडानंद महाराज ने कहा गुरु के बताए मार्ग पर चलने से मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है स्वामी रविंद्रानंद महाराज ने कहा, गुरु के पावन वचन हमारे मनुष्य जीवन की सार्थकता है