Breaking News

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रेखा आर्या ने दी बधाई

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून * राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के दोबारा भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई दी है।

मंगलवार को जीएमएस रोड पर एक होटल में आयोजित संगठन पर्व कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की गई। इसके तुरंत बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की और उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनका पहला कार्यकाल पार्टी के लिए उपलब्धियों भरा रहा है। पहले कार्यकाल में लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी पांच सीट जीती, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा ने विपक्ष को धूल चटाई और साथ ही नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।

रेखा आर्या ने कहा कि महेंद्र भट्ट के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसका असर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *