Breaking News

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर SDRF जवानों ने बाधित मार्ग से श्रद्धालुओं को सकुशल पार कराया

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

सोनप्रयाग /गौरीकुंड * श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में वर्षा एवं बोल्डरों के गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने पर SDRF टीम द्वारा अन्य बचाव इकाईयों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को उप निरीक्षक श्री आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF टीम ने प्रभावित क्षेत्र में फंसे श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकालने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

आज चलाये गए रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत शाम 5 बजे तक SDRF टीम द्वारा कुल 1619 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें 1258 पुरुष, 268 महिलाएं एवं 93 बच्चे सम्मिलित हैं।

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *