Breaking News

क्षेत्रवासियों द्वारा कप्तान के नेतृत्व एवं जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की सराहना

*जीआरपी हरिद्वार की सक्रियता से सकुशल मिलीं जनपद चमोली की दोनों गुमशुदा बालिकाएं

*चमोली में पंजीकृत गुमशुदगी का जीआरपी पुलिस ने किया सफल खुलासा

*अपनी बच्चियों को सकुशल पाकर परिवार हुआ कृत्य कृत्य, जीआरपी पुलिस को बार-बार बोला “धन्यवाद”

*इंस्टाग्राम दोस्त/सहेली की इच्छा पर जा रही थीं मुंबई घूमने*

*मुंबई का टिकट भी हुआ बरामद*

*किसी बात पर परिवार वालों ने लगाई डांट तो मुंबई जाने का मन बना लिया*

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

थाना जीआरपी हरिद्वार * जीआरपी “हरिद्वार” पुलिस द्वारा चमोली जनपद में पंजीकृत दो बालिकाओं की गुमशुदगी से संबंधित प्रकरण का सूझबूझ एवं अपनी त्वरित कार्यशैली से सफल खुलासा किया है। जिसकी आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है।

*क्या था प्रकरण–* दिनांक 30/07/25 में थाना जीआरपी हरिद्वार को चमोली पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व उनके यहां पंजीकृत मामले में गुमशुदा दो बालिकाओं के हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास होने की संभावना व्यक्त की एवं सहयोग की अपेक्षा की।

कप्तान द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता–* मामला तेज़-तर्रार कप्तान तृप्ति भट्ट के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा तत्काल जीआरपी हरिद्वार को अन्य सभी का सहयोग लेते हुए संयुक्त टीम गठित कर प्रत्येक संभावित स्थानों पर 14 व 15 वर्ष की बालिकाओं को गंभीरतापूर्वक तलाश करने हेतु निर्देशित किया और समय-समय पर मामले की स्वयं मॉनिटरिंग की।

जिस पर एक्टिव मोड में आई संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी- पतारसी करते हुए, कई घंटों तक बिना रुके, थके लगातार मेहनत की… एवं उक्त दोनों बालिकाओं को थाना जीआरपी हरिद्वार क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए संबंधितों को सूचित किया।

मायानगरी मुंबई देखने जाना था–* मासूम दोनों सहेली (बालिकाओं) द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक इंस्टाग्राम तीसरी सहेली से प्रभावित होकर मायानगरी मुंबई देखने जाना बताया और मुंबई जाने का रेलवे टिकट भी बालिकाओं से बरामद हुआ साथ ही बताया कि किसी बात पर परिवार वालों ने डांट लगा दी तो मुंबई जाने का मन बना लिया।

कप्तान का नेतृत्व एवं जीआरपी पुलिस की त्वरित कार्यशैली की सराहना–* जीआरपी “हरिद्वार” पुलिस द्वारा कुछ दिनों से गुमशुदा बालिकाओं को जब सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया तो परिजनों द्वारा अश्रुमिश्रित आंखों व कृतज्ञापूर्णभाव से बार बार कप्तान एवं जीआरपी “हरिद्वार” पुलिस की प्रशंसा की गई।

 *पुलिस टीम जीआरपी हरिद्वार–*

1.Hc संगीता थाना जीआरपी हरिद्वार

2. कांस्टेबल जोगिंद्र कुमार

3 म. कांस्टेबल रूपा बिजलवान

4.म. कांस्टेबल सुमन लोधी

5. Hc सुरेश नेगी आरपीएफ हरिद्वार

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *