Breaking News

पूर्व केंद्रीय सशत्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया संगोष्ठी का आयोजन

कमल अग्रवाल( हरिद्वार) उत्तराखंड

जनपद हरिद्वार * संगठन (पूर्व केंद्रीय सशत्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन) की संगोष्ठी का आयोजन संगठन अध्यक्ष श्री रूप चंद आज़ाद एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे सबसे पहले संगठन सचिव श्री राजीव शर्मा जी के साढू भाई की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रख कर सच्ची श्रद्धांजली अर्पित की और इस दुख की घडी में स्वर्गवासी आत्मा के परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की

संगोष्ठी में अध्यक्ष महोदय द्वारा विस्तार से बताया की हमें हरिद्वार में सी जी एच् ऐस डिस्पेंसरी खुलवाने के लिए क्या क्या प्रयास करने हैं, इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई, पेंशनरों की समस्याओं और केंद्रीय आठवे वेतन आयोग के विषय में भी विस्तार से चर्चा हुई

संगोष्ठी में निम्नलिखित सदस्यों ने प्रतिभाग किया : संघठन अध्यक्ष रूप चंद आज़ाद एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुभाष चंद कपूर व मेन पाल सिंह, सह संगरक्षक राजेद्रं बाबू पुष्कर, सह सचिव हरेंद्र पाल सिंह, सोम दत्त शर्मा एस डी शर्मा, जगत राम, माम चंद, प्रवीर सिंह, ओम प्रकाश, सुरेश चंद त्यागी, राजकुमार रवि, पिताम्बर सिंह तारा प्रसाद, बाबू राम और बच्चन सिंह आदि उपस्थित रहे

Check Also

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड देहरादून :  त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *