व्यापारियों की समस्त उचित समस्याओं का समाधान किया जाएगा *अर्जुन मेघवाल
www.shrimannews.in
August 3, 2025
कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड
बागपत उत्तर प्रदेश * अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 44 व स्थापना दिवस रंग भवन आकाशवाणी संसद मार्ग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम गुप्ता एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री माननीय मुकुंद मिश्रा जी के सानिध्य में धूमधाम से बनाया गया जिसमें पूरे देश से व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया
बागपत से जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष संजय गर्ग जिला मंत्री संदीप अग्रवाल मंडल मंत्री दीपक गोयल जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता किशनपुरा बैरल के अध्यक्ष यतेंद्र तोमर जीके नेतृत्व में 40 व्यापारियों ने भाग लिया
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारियों की समस्त समस्याओं के समाधान की घोषणा की आपने कहा मैं भी पहले व्यापारी हूं बाद में मंत्री हूं जो भी समस्याएं हैं आप हमारे संज्ञान में लाइए हम सब का समाधान करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा जी ने भी सभी व्यापारियों को 44 में स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार जीएसटी की समय-समय पर समीक्षा करके व्यापारी के लिए सरल मसूदा तैयार करने में लगी हुई है मेरठ से विष्णु दत्त पाराशर के नेतृत्व में शामली से क्रांति सहित मंत्री ईश्वर कंसल जी के नेतृत्व में अनेक व्यापारी उपस्थित रहे