Breaking News

धराली प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर एक माह का मानदेय (वेतन‌) मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

देहरादून* श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी धराली उत्तरकाशी आपदा के मद्देनजर माह अगस्त का मानदेय ( वेतन) मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करेंगे वहीं बीकेटीसी के समस्त अधिकारी- कर्मचारी भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा करेंगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि धराली उत्तरकाशी में आयी प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत प्रभावित नागरिकों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राज्य आपदा राहत कोष में योगदान दिया जाना मानवीय दृष्टि से अति आवश्यक है। इस हेतु निर्णय लिया गया है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के स्थायी पदों पर कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वेतन से एक दिन का मूल वेतन स्वेच्छा से राज्य आपदा कोष में जमा करेंगे।

निर्णय के अनुपालन में जारी आदेश में कहा गया है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के माह अगस्त 2025 के वेतन से एक दिन के वेतन की कटौती कर संचित धनराशि मुख्यमंत्री राज्य आपदा राहत कोष में जमा की जानी सुनिश्चित की जायेगी।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *