Breaking News

श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया

कमल अग्रवाल * ऋतिक कुमार

जनपद हरिद्वार *श्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम  से मनाया गया। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जहां पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” के जयकारे गूंजते रहे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद  के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने विश्व एवं प्रदेश के लोक कल्याण हेतु यज्ञ में आहुति डाली। उन्होंने तत्पश्चात भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर प्रार्थना की

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने  कहा कि श्री बिल्वकेश्वर महादेव का यह पावन स्थल शिवभक्ति का केंद्र है। ऐसे आयोजनों से समाज में अध्यात्म और संस्कृति की चेतना जागृत होती है।

बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक दिगंबर सतीश वन ने सभी अतिथियों रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में सभी भक्तों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया

इस अवसर पर कई गणमान्यश्री बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से मनाया व्यक्तियों की उपस्थिति रही। विधायक मदन कौशिक मेयर किरण जैसल,रानीपुर विधायक आदेश चौहान भोला शर्मा,समाजसेवी मनोज मंत्री, डॉ. विशाल गर्ग,लव शर्मा,विनीत जौली आदि उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड देहरादून / भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *