Breaking News

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रियों से की अपील

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

देहरादून * श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड चारधाम आनेवाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार यात्रा करे कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले श्री गंगोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित धराली उत्तरकाशी में अतिवृष्टि आपदा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में बचाव एवं आपदा राहत का कार्य गतिमान है।आशा व्यक्त की है कि धराली में जल्द जनजीवन सामान्य होगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश तथा भूस्खलन से बाधित हो चारधाम यात्रा मार्ग

की स्थितियों के मद्देनजर प्रशासन ने श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी हेतु 14 अगस्त तक यात्रा पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।

Check Also

यूoपीo के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा वैश्य समाज पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर वैश्य समाज मे भारी रोष

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड मुजफ्फरनगर : श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *