Breaking News

हेमा की जीत का श्रेय संगठन को : रेखा आर्या

कमल अग्रवाल (हरिद्वार )उत्तराखंड

अल्मोड़ा* भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार हेमा गैडा ने अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जीत दर्ज की है ।उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी को 4 वोट के अंतर से हराया। भाजपा की चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस जीत का श्रेय पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं को दिया।

प्रदेश भर में अल्मोड़ा जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव सबसे रोचक मुकाबलों में से एक था और सभी राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस पर थी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 45 वोट पड़े। इनमें से भाजपा की हेमा गैड़ा ने 24 वोट प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल को 4 मतों से हराया। सुनीता कुंजवाल को 20 वोट मिले जबकि उक्रांद की सरस्वती किरौला को 1 वोट मिला।

इसके साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है।

चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर भाजपा ने एक बार फिर जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी तरह संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अल्मोड़ा के ग्रामीण अंचल में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है और इससे विकास की गति और तेज होगी।

Check Also

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *