Breaking News

बीoएचoईoएलo में दिवंगत श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड

हरिद्वार, 14 अगस्त: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार द्वारा, संस्थान के निर्माण में अपने अमूल्य जीवन का उत्सर्ग करने वाले दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई । इस उपलक्ष्य में हीप तथा सीएफएफपी इकाइयों के, कारखाना परिसर स्थित श्रमिक स्मारकों पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने श्रमिक स्मारकों पर, पुष्प चक्र अर्पित किए एवं दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि इस महान संस्थान की स्थापना एवं विकास में हमारे दिवंगत श्रमिकों का अतुलनीय योगदान रहा है । श्री रंजन ने बताया कि किसी भी संस्थान की असल ताकत उसके कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण में निहित होती है । उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में, हम उनके जज्बे को नमन करते हैं ।

इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी, श्रमिक स्मारक पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट के मौन द्वारा, दिवंगत श्रमिकों को अपनी भावांजलि अर्पित की ।

Check Also

जिला जज नरेंद्र दत्त ने किया अभियान का आगाज, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए छात्र-छात्राएं

कमल अग्रवाल ( हरिद्वार)उत्तराखंड हरिद्वार : सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के निर्देशों के क्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *