Breaking News

ग्राम डालुवाला मजबता इंटर कॉलेज में ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर द्वारा ने किया ध्वजारोहण

कमल अग्रवाल /ऋतिक कुमार

जनपद हरिद्वार *स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम डालुवाला मजबता में इंटर कॉलेज में ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेने का अवसर है।

मुख्य अतिथि विधायक ज्वालापुर इंजी रवि बहादुर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए सभी से एकजुट होकर प्रदेश और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में हिमांशु बहुगुणा समस्त क्षेत्रवासी के स्कूल पदाधिकारी, और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। देशभक्ति के गीतों और तिरंगे झंडों की छटा से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया

Check Also

रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए, नगर निगम का अभियान जारी

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम हरिद्वार ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *