Breaking News

गोरखाली समाज की ओर से महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कमल अग्रवाल (हरिद्वार) उत्तराखंड

ऋषिकेश  *गोरखाली समाज की ओर से महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए गोरखाली समाज को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक निधि से 03 लाख रुपए दुर्गा मंदिर में टीन शेड के लिए तथा 20 स्ट्रीट लाइट देने की घोषणा की।

कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. अग्रवाल जी ने कहा कि हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। गोर्खाली समाज की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कहा कि इस व्रत से महिलाओं को सुहागिनी होने का गौरव प्राप्त होता है।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि हरितालिका तीज भगवान शिव और पार्वती जी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती जी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए 107 बार तप व व्रत लिया था, 108वीं बार तप और व्रत में उन्हें भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए थे।

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि गोर्खाली समाज की महिलाओं सहित अन्य समुदाय के लोगों में भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस व्रत को लिया जाता हैं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को हरितालिका तीज की बधाई दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, कविता शाह, प्रिया ढकाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, अरविंद चौधरी, पुनिता भंडारी, संगीता राणा, निशा बिष्ट, माया घले, सुधा असवाल अनिता तिवाड़ी, मनोरमा, उषा जोशी सहित सैकड़ो की संख्या में गोरखाली समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

Check Also

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश क्षेत्र के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठाया

कमल अग्रवाल( हरिद्वार )उत्तराखंड ऋषिकेश : भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान ऋषिकेश विधायक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *